रांची रेलवे स्टेशन पर चला अभियान 
RANCHI: साउथ-ईस्टर्न रेलवे रांची डिवीजन के एडीआरएम आर.यादव के नेतृत्व में बिना टिकट रेवले जर्नी करनेवालों और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ थर्सडे को रांची रेलवे स्टेशन पर अभियान चला। जिसमें बिना टिकट जर्नी, बिना लगेज बुकिंग और गंदगी फैलाने में कुल 54345 रुपए जुर्माना वसूला गया। दोपहर ढाई बजे और शाम छह बजे यह अभियान चला। जिसमें 164 लोग बिना टिकट जर्नी करते पकड़े गए और इनसे 53335 रुपए वसूले गए। स्टेशन पर गंदगी फैलाने के लिए 22 लोगों पर जुर्माना लगा और इनसे 1100 रुपए जुर्माना वसूला गया.