रांची (ब्यूरो) । ईस्ट जॉन हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सातवें दिन महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में 02मैच खेले गए। झारखंड महिला और पुरुष दोनो वर्ग में अपना अपना मैच जीत कर फाइनल में रविवार को सुबह 11 बजे से महिला वर्ग का फाइनल झारखंड और मिजोरम के बीच तथा पुरुष वर्ग का फाइनल झारखंड और ओडिसा के बीच 2.15 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री हफीजुल अंसारी होंगे।

तीन मैच खेले गए
हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सातवें दिन महिला वर्ग में तीन मैच खेले गए, जिसमें हॉकी एसोसिशन ऑफ ओडिसा ने हॉकी हॉकी बंगाल को 20-0 से पराजित किया। ओडिशा के सुप्रिया कुजुर को प्लेयर ऑफ द मैच, हॉकी झारखंड ने हॉकी मिजोरम को 2-1 से पराजित किया। झारखंड के निशा मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच हॉकी बिहार ने हॉकी असम को 2-1 से पराजित किया। हॉकी बिहार के सोनम कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की प्रथम महिला अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति एवम पुष्पा टोपनो ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया तथा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड वितरण किया।

2-2 गोल की बराबरी
पुरुष वर्ग में 2 मैच खेले गए हॉकी बिहार और हॉकी बंगाल के बीच दोनों ही टीमें 2-2 गोल के बराबरी पर रहीं। इस मैच में बिहार टीम के दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंतिम और लीग कभी अंतिम मैच हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिसा और हॉकी झारखंड के बीच खेला गया, जिसमें हॉकी झारखंड उड़ीसा को 3-1 से पराजित किया। झारखंड के दीपक सोरेन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के पूर्व सभापति कडिय़ा मुंडा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर एवं प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

अवार्ड देकर सम्मानित किया

खिलाडिय़ों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवल टाटा हॉकी एकेडमी के डायरेक्टर गुरजीत एवं चंद्रानी मजूमदार, सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे। कल प्रतियोगिता के अंतिम दिन 26 मार्च को तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का सुबह 7.00 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा और हॉकी बिहार के बीच तथा पुरुष वर्ग का सुबह 9.00 बजे हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच खेला जाएगा तथा फाइनल मैच महिला वर्ग का 11.00 बजे हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच तथा पुरुष वर्ग का 2.15 में हॉकी झारखंड और हॉकी एसोसिएयन ऑफ उड़ीसा के बीच खेला जाएगा।