रांची(ब्यूरो)। राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी कॉलेज के स्पेशल कैंप के छठे दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे -उठे, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें। स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें, स्वयं सजें वसुंधरा सँवार दें। हम उठे उठेगा जग हमारे संग साथियों, हम बढ़े तो सब बढ़ेंगे अपने-आप साथियों के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने योग प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। फिर महिला सशक्तिकरण थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
1000 सेनेटरी पैड बांटे
इससे पूर्व मधुकम बस्ती के महिलाओं और किशोरियों को स्वयंसेवकों ने कैंपस स्थल पर आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज रांची के अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ बसंती रेणु हेंब्रम द्वारा 1000 सेनेटरी पैड का वितरण किया गया, जिसे वॉइस फॉर चेंज संस्था के संचालक आयुष एवं अमितेश द्वारा उपलब्ध कराया गया। डॉ बसंती रेणु हेंब्रम ने महिला सशक्तिकरण क्या है तथा इसे सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान सरकार और संविधान ने क्या प्रावधान किए हैं, ऐतिहासिक परिदृश्य क्या था तथा इस संबंध में हमारी भूमिका क्या हो सकती है और इसे बेहतर ढंग से समझाया। इन विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम को एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश रजक, अनुभव चक्रवर्ती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनीशा, अमित, शिवम, अकबर, सोनाली का सराहनीय योगदान रहा।