रांची (ब्यूरो) । बुण्डु की महिला पंचायत जनप्रतिनिधि 31 मार्च के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के आवास में जाकर मंत्री संग भोजन किया। पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भोज के आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। मालूम हो 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आवास पर महिला सशक्तिकरण और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें देश की कई महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई था।

खुशी जाहिर की

वहीं कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा की ओर तमाड़ और बुण्डु की महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया था। इसे लेकर तमाड़ और बुण्डु की पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए अर्जुन मुण्डा के प्रति आभार प्रकट किया। आभार प्रकट करने वालों में परमेश्वरी शांडिल्य, अनिता देवी, सीता देवी, दिपाली देवी, बसंती देवी, पायल दत्ता, अंजु महतो, अंजना देवी, गंगामनी देवी, रोशनी लंग, संपत्ति देवी आदि शामिल हैं।

बीईओ को किया सम्मानित

तमाड़ कॉलेज समिति के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तमाड़ सुरेश चौधरी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रखंड स्थित बीआरसी भवन के कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को शिक्षा के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से तमाड़ कॉलेज समिति के अध्यक्ष मुचीराम अहीर, सचिव परमेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा, सदस्य शत्रुघन उरांव, सहित कई लोग शामिल थे।