रांची (ब्यूरो) । मकाउ में चल रहे 11वें एशियन जूनियर वुशु प्रतियोगिता में भाग ले कर भारतीय वुशु दल वापस लौट गया। इस दल में तीस खिलाड़ी सहित दस पदाधिकारी भी शामिल थे।

इस दल ने प्रतियोगिता में अपना सफल प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक जीते, दल की तरफ से रमेश मुंडा और ध्रुव ने स्वर्ण, राहुल कुमार ने रजत जबकि जीतीश सिंह,अमन,तानिष नागर,नूनगमथांन निखिल,लिन्थोई गनबी लातोंनजाम, अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीते।

दल के ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद शिवेंद्र दुबे ने बताया कि भारतीय वुशु खिलाडिय़ों ने सानदा और ताऊलू दोनों ही वर्गों में अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया और पदक जीते।

हौसला बुलंद है

इस अवसर पर मौजूद कविता सिंह, उदय साहु और साथ मे मौजूद कुमुद प्रसाद साहु और शैलेन्द्र कुमार ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। सुहेल अहमद ने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों का हौसला काफी बुलंद है और हम आगामी एशियन गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। भारतीय दल की इस सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों डॉ प्रदीप वर्मा,डॉ अंशु साहू,मिथलेश साहू, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र, रजि़ अहमद,रत्नेश कुमार, दीपक गोप,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रियदर्शी अमर, वाहिद अली, विमला टोप्पो,सुशांति टोपनो,आशीष कुमार,प्रतिमा कुमारीं,चंचल भट्टाचार्य, शैलेन्द्र दुबे आदि ने बधाई दी है।

स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए किया गया प्रेरित

मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के भौतिकशास्त्र विभाग के द्वारा अपराह्न 1.00 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो के द्वारा चंद्रयान-3 के किए जा रहे प्रक्षेपण विषयक एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को बताया गया कि चंद्रयान का प्रक्षेपण आज शाम 6.04 बजे किया गया। अंतरिक्ष विज्ञान तथा भारतीय वैज्ञानिकों विशेषकर इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए महान योगदान के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करते हुए छात्रों को नई खोज के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया और संदर्भित विषय पर उन्होंने अपनी जानकारी को भी साझा किया। इस कार्यक्रम में विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो। संतोष रजवार, डॉ। एसएन पॉल, एमके शर्मा और हरेंद्र गोप उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति प्रेरित किया।