RANCHI:सेंट माइकल्स स्कूल में ख् अप्रैल को व‌र्ल्ड ऑटिज्म डे मनाया गया। मौके पर सभी स्टूडेंट्स को फिल्म दिखाई गई। इसमें ऑटिस्म क्या है? यह किन-किन बच्चों में होती है तथा इसका उपचार कैसे किया जाता है, इस बारे में बताया गया। फिल्म के जरिए यह भी बताया गया कि इस बीमारी को इलाज से दूर किया जा सकता है। फिल्म द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास को विज्ञान से दूर किया जा सकता है। इसमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों में भी थेरेपी के जरिए सुधार किया जा सकता है। वे भी काम करने में सक्षम हो सकते हैं। स्कूल में मॉर्निग असेंबली क्लास क्0 की अदिति और निधि ने व‌र्ल्ड ऑटिज्म डे पर अपने विचार प्रेजेंट किए। प्रिंसिपल पूनम सिंह ने व‌र्ल्ड ऑटिज्म डे पर प्रकाश डाला।

भागलपुर से भटक कर रांची पहुंची लड़की

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सोमवार को चाइल्डलाइन ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है। वह भागलपुर से रांची वाली ट्रेन में चढ़ गई थी। रांची पहुंचने पर वह प्लेटफार्म पर भटक रही थी तो एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी चाइल्डलाइन को दी। इसके बाद चाइल्डलाइन के स्टाफ्स उसे लेकर आफिस आए और उससे काफी देर तक पूछताछ की। उसने बताया कि वह बेंगलुरू जाने के लिए घर से निकली थी। एक लड़के ने उसका टिकट कटवा दिया था। लेकिन गलती से वह रांची पहुंच गई। साथ ही उसने बताया कि इस साल इंटर का एग्जाम दिया है जिसका रिजल्ट नहीं आया है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।