रांची (ब्यूरो) । प्राचीन श्री राम मन्दिर चुटिया में चैती दुर्गा पूजा एवं शत् चण्डी महायज्ञ का प्रथम दिन माता शैल पुत्री की पूजा से आरम्भ हुआ इससे पूर्व गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश स्थापन, अखंड ज्योत प्रज्वलित के साथ झंडोत्तोलन किया गया। आचार्य जनार्दन पाण्डे ने विधि पूर्वक पूजन कराया महाआरती के वाद प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य यजमान सहित 31 यजमान पूजा में भाग लिए। शत् चण्डी महायज्ञ के लिए पांच विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशति का पाठ सस्वर किया।

नौ देवियों का पूजन

यह पाठ नौ दिनों तक 101 बार होगा। संध्या 7.30 बजे भजन किर्तन के बाद महाआरती होगी। नौ दिनों का यह दुर्गा पूजन में प्रत्येक दिन क्रमश: नौ देवियों की पूजन होगी। आयोजन समिति के संयोजक विजय कुमार साहु ने बताया कि महाष्टमी तिथि को प्रात: 10 बजे से कुँआरी कन्या पूजन होगी एवं संध्या में संधिबली होगी। इस आयोजन में उमंग साहु, कैलास केशरी, विजय तिर्की, राजु साहु, रमेश महतो, आशिष साहु, मखन केसरी, गोल्डी, रूद्र साहु, सार्थक साहु, बिनोद श्रीवास्तव, संकेत कुमार, ब्रजेश केशरी, अमन, सुभाष साहु, नकुल, अमित साहु आदि सदस्यगण अपना योगदान दे रहे हैं।