रांची (ब्यूरो) । सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा के साथ दर्जनों भाजपाई परासी के बारेडीह तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में मत्था टेक राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। हरिनाम कीर्तन में पहुंचने पर बारेडीह के ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा के साथ ही रडग़ांव मंडल अध्यक्ष अजित महतो,भाजयुमो महामंत्री विवेक गुप्ता, हरि सिंह मुंडा, प्रकाश सिंह मुंडा,मदन सिंह मुंडा, मनोज महतो दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर संस्कृत का लुफ्त उठाया। तीन दिवसीय हरिनाम कीर्तन को सफल बनाने में अशोक महतो, हरेंद्र नाथ महतो, विष्णु महतो, विशेश्वर महतो,ननकेश्वर महतो,शंभुनाथ महतो, बिरेन महतो, राजेश महतो, सुवर्धन महतो, मुन्ना महतो आदि का योगदान रहा।

एसएसबी ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप

सशस्त्र सीमा बल 26वीं वाहिनी के कमांडेंट एसडी शेरखानी के निर्देश पर &ई&य समवाय डोंगीडीह के कार्यक्षेत्र डोंगीडीह में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिक्तिसा कमांडेंट डॉ जेके शर्मा की अध्यक्षता में लोक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशुओं का चिकित्सा कर दवाइयां दी। जिसमें डोंगीडीह सहित अन्य क्षेत्र के लगभग 32 पशुओं का उपचार किया गया। बताते चलें कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाये जाते हैं जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सकें। कार्यक्रम में मुखिया कमलेश सिंह मुंडा, सशस्त्र सीमा बल &ई&य समवाय के कमांडर निरीक्षक कपिल नागर सहित 22 अन्य कार्मिकों ने भाग लिया।