रांची (ब्यूरो) । रांची विमेंस कॉलेज में बीएड विभाग ने शुक्रवार को दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग, जिसमें कॉलेज के सभी विभाग के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुवात तीन बार ऊंं कि उच्चारण से किया गया। उसके बाद व्यायाम, पद्मासन, ताडासन, पादहस्तासन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी योग किया गया। उसके बाद सूर्य नमस्कार व योग के खड़े होकर, बैठ कर व लेट कर करने वाले मुद्रा किया गया। अंत में बीएड विभाग के विधार्थी ने योग के कुछ मुद्रा गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया।

कैडेट्स ने योग मुद्राओं का किया प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक हाल में 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन और विमेंस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी की एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ किरण तिवारी के निर्देशन में कैडेट्स ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ किरण ने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, तथा भ्रामरी प्राणायाम किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न आसनों के माध्यम से योग दिवस मनाया।