रांची (ब्यूरो) । शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, रांची एवं साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रांची के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय &य&यआस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम&य&य का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सेठ, सांसद, रांची रहे। विशिष्ट अतिथि- प्रो (डॉ) गोपाल पाठक, वीसी, सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची, डॉ एसपी सिंह- पूर्व वीसी वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, बिहार, सर्वेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र, डॉ अमर चैधरी, पूर्व रजिस्ट्रार, रांची यूनिवर्सिटी, रांची एवं गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष विवेकानन्द यूथ क्वेक फाउंडेशन मौजूद थे।

नेतृत्व का विकास

कार्यक्रम में कुलपति- प्रो (डॉ) एसपी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल, टोपी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। मौके पर वीसी ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना है, ताकि वो अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान कर सके। भारत युवाओं का देश है और युवा देश की ताकत है। वहीं मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, ने कहा कि युवा देश की रीढ होते हैं। इसलिए युवाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है इसलिए युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढऩा होगा। साथ ही युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम चलाकर लोगों को जोडने का कार्य कर रही है।