कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्‍ट्रेशन शुरु,सड़क या हवाई ये पांच मार्ग हैं सबसे आसान

1. भारत से सड़क मार्ग :

भारत सरकार सड़क मार्ग द्वारा मानसरोवर यात्रा प्रबंधित करती है। यहां तक पहुंचने में करीब 28 से 30 दिनों तक का समय लगता है। यहाँ के लिए सीट की बुकिंग एडवांस भी हो सकती है और निर्धारित लोगों को ही ले जाया जाता है, जिसका चयन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्‍ट्रेशन शुरु,सड़क या हवाई ये पांच मार्ग हैं सबसे आसान

2. वायु मार्ग :

वायु मार्ग द्वारा काठमांडू तक पहुंचकर वहां से सड़क मार्ग द्वारा मानसरोवर झील तक जाया जा सकता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्‍ट्रेशन शुरु,सड़क या हवाई ये पांच मार्ग हैं सबसे आसान

3. काठमांडू से नेपालगंज :

कैलाश तक जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा भी ली जा सकती है। काठमांडू से नेपालगंज और नेपालगंज से सिमिकोट तक पहुंचकर, वहां से हिलसा तक हेलिकॉप्टर द्वारा पहुंचा जा सकता है। मानसरोवर तक पहुंचने के लिए लैंडक्रूजर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्‍ट्रेशन शुरु,सड़क या हवाई ये पांच मार्ग हैं सबसे आसान

4. चाइना एयर वायुसेवा :

काठमांडू से लहासा के लिए ‘चाइना एयर’ वायुसेवा उपलब्ध है, जहां से तिब्बत के विभिन्न कस्बों- शिंगाटे, ग्यांतसे, लहात्से, प्रयाग पहुंचकर मानसरोवर जा सकते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्‍ट्रेशन शुरु,सड़क या हवाई ये पांच मार्ग हैं सबसे आसान

5. नाथुरा दर्रा :

इस मार्ग को जब खोल दिया जाएगा तो उपरोक्त रास्तों के अलावा आप उत्तराखंड के बजाय सिक्किम या हिमाचल से भी यह यात्रा शुरु कर सकते हैं। उक्त दोनों राज्यों के पर्यटन मंत्रालयों से इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk