- कंपनी बाग चौराहे पर महिंद्रा कंपनी ने दिया डेमो, रोड पर कूड़े के साथ डस्ट का भी होगा सफाया

kanpur@inext.co.in

KANPUR : सिटी में पॉल्यूशन और गंदगी को दूर करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिसके तहत मैकेनिकल स्वीपिंग पर जोर देते हुए नगर निगम 4 करोड़ रुपए से हाईटेक मशीनरी खरीदने की तैयारी में हैं। फ्राइडे को कंपनी बाग चौराहे पर महिंद्रा कंपनी ने मैकेनिकल रोड स्वीपिंग व्हीकल का डेमो दिया। वैक्यूम क्लीनर की तरह मशीन काम करेगी। इसमें डस्ट के साथ ही कूड़ा भी भरा जा सकेगा। एक बार में गाड़ी में 600 किलो कूड़ा भरा जा सकेगा। इससे रोड की दोहरी सफाइर्1 होगी।

जेम पोर्टल से होगी परचेज

जोनल अभियंता आरके सिंह के मुताबिक डेमो दिए गए व्हीकल की कॉस्टिंग 20 से 25 लाख रुपए रहने का अनुमान है। जेम पोर्टल से सभी व्हीकल खरीदे जाएंगे। डेमो व्हीकल जैसी 6 गाडि़यां, 3 छोटी और 1 बड़ी स्वीपिंग मशीन खरीदने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा पॉल्यूशन से मुक्ति पाने के लिए 1 करोड़ रुपए से वाटर जेट स्प्रिंकलर भी खरीदा जाएगा। इससे पॉल्यूशन अधिक होने पर रोड पर छिड़काव करने में आसानी होगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी मैकेनिकल स्वीपिंग की मशीनें खरीदी जाएंगी। शासन से फंड रिलीज होते ही ये व्हीकल खरीदे जाएंगे।