करौली (एएनआई)। राजस्थान के करौली में कर्फ्यू को 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है, शनिवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा देखने के बाद, प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल तक जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। मगर इसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। राजस्थान के करौली जिले में शनिवार को सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई थी जब उसी दिन एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया। विवाद बढ़ता देख इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए।इससे पहले करौली में दो अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे से चार अप्रैल की सुबह 12 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था।

पुलिस ने 46 लोगों को किया अरेस्ट
राजस्थान पुलिस ने शनिवार को करौली में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद 46 लोगों को गिरफ्तार किया और सात अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने कहा, "शनिवार को फुटा कोट क्षेत्र मुख्य बाजार करौली में जुलूस के दौरान पथराव के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार किया और सात लोगों को हिरासत में लिया।"

सीएम ने अधिकारियों से की बात
पुलिस थाना करौली में दर्ज मामले में घटना के संबंध में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 33 लोगों को कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 07 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कुल 21 दोपहिया और चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच राजस्थान कांग्रेस ने भी करौली की घटना को लेकर तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया था।

National News inextlive from India News Desk