माल्या की मुसीबतें
पिछले कुछ सालों से वित्तीय संकट का सामना रहे विजय माल्या मुसीबतों से घिरे हुए हैं। कभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो कभी विजय माल्या को ही कर्मचारियों को पत्र लिख कर वापस बुलाना पड़ता। तो कभी बैंक उनकी संपत्ति को नीलाम कर देते हैं। इसी क्रम में माल्या की एयरलाइंस कंपनी किंशफिशर एयरलाइन के कर्मचारियों के एक ग्रुप ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR
उन्होंने आरोप लगाया है कि माल्या ने उनका शोषण किया है। साथ ही शिकायत में झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले 17 महीनों से सैलेरी नहीं दि गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि माल्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
क्या- क्या हैं आरोप
कर्मचारियों ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि हमारी जीविका का कोई और साधन नहीं है, इसलिए हमें पैसा नहीं मिला तो हमारे पास आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। माल्या आईपीसी की कई धाराओं के तहत झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के दोषी हैं। शिकायत पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि हमें किंगफिशर कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली है। हम मामले की गंभीरता को देखकर निर्णय करेंगे की एफआईआर दर्ज की जा सकती है या नहीं।
Hindi news from Business news desk, inextlive
Business News inextlive from Business News Desk