आगरा। कोरिया का 12 सदस्यीय डेलीगेशन बुधवार को नगर निगम पहुंचा। इस दौरान कोरिया के नेशनल डिप्लोमेटिक एकेडमी के सदस्यों का अथिति देवो: भव की परम्परा को निभाते हुए मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। इस दौरान डेलीगेशन के साथ आपसी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को एक दूसरे से साझा किया।

डेलीगेशन ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में जानी खूबियां

कोरिया डेलीगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल सेअंग सू पार्क और डेलिगेशन में शामिल सभी सदस्यों ने स्मार्ट सिटी को देखा है। वहां की खूबियों को जाना। स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने सीसीटीवी कंट्रोललिंग रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों ने डेलिगेशन के सभी सदस्यों को बताया कि आगरा शहर की सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ,और उनकी कंट्रोलिंग इसी रूम से होती है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अप्रिय घटना होने पर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। आगरा नगर निगम के इस प्रयास की डेलिगेशन ने सराहना की। इसके बाद स्मार्ट सिटी ऑफिस में आगरा शहर को डेवलप करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कायरें का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया गया। इस प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी के ऑफिसर ने कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक एकेडमी के सदस्यों को बताया गया कि आगरा को बेहतर, विकसित,सुंदर और सुसज्जित बनाने के लिए किन-किन योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत आगरा शहर को स्वच्छ बनाने और सैनिटाइजेशन के कार्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भारत और कोरिया के संबंध होंगे मजबूत

कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक अकैडमी डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल सेअंग सू पार्क ने कहा कि आगरा शहर में स्मार्ट सिटी के तहत किस तरह से कार्य हो रहा है और किस तरह की तकनीकी अपनाई जा रही है इसे देखने के लिए वह आगरा आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारत और कोरिया के संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने देश में इन योजनाओं और तकनीक को साझा कर सकें। क्योंकि जिस तरह से कोरिया और भारत के संबंध मजबूत हो रहे हैं वह भविष्य में विकास के लिए एक नई पटकथा लिखेंगे। इस दौरान सभी सदस्यों को तस्वीर भेंट की गई।