ranchi@inext.co.in
RANCHI: रांची पुलिस की रिकॉर्ड में जिस युवक को आरोपी बनाया गया है। उस युवक को जमशेदपुर पुलिस ने क्लीन चिट दी है। जमशेदपुर पुलिस द्वारा जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट में लिखा गया है कि क्रिसलय मिश्रा के खिलाफ कोई भी एडवर्स रिपोर्ट नहीं है। यह सर्टिफिकेट ईस्ट सिंहभूम एसएसपी के कार्यालय से 25 सितंबर को जारी किया गया है। सर्टिफिकेट में यह भी लिखा गया है कि इस सर्टिफिकेट का यूज विदेश के लिए नहीं किया जा सकता है। सर्टिफिकेट में क्रिसलय मिश्रा का नाम है और उसमें उसके पिता का नाम विजय नारायण मिश्रा है। इश्यू किए गए सर्टिफिकेट में क्रिसलय मिश्रा के प्लॉट नंबर 308, राधा किशन, मधुसूदन कॉम्प्लेक्स सोनारी जमशेदपुर का पता दर्ज है। कैरेक्टर सर्टिफिकेट में सोनारी थाने के ऑफिसर इंचार्ज ने रिपोर्ट की थी।

सिंगापुर तक कर चुका है सैर
क्रिसलय मिश्रा के फेसबुक स्टेटस से पता चलता है कि वह विदेश घूमने का शौकीन था। क्रिसलय ने थाईलैंड के बैकांक से सिंगापुर के मरीना बेग की तस्वीर चस्पा की है। स्टेटस में अधिकतर बिजनेस संबंधी साइट को ज्यादा पसंद किया है और उसका स्टेटस डाला है।

क्या है मामला
गौरतलब हो कि क्रिसलय मिश्रा को लोअर बाजार थाना पुलिस ने कंपनी के साथ लाखों रुपए की जालसाजी के आरोप में पकड़ा है। उसे कोलकाता से पकड़ा गया है। जब पुलिस ने उसे कोलकाता से पकड़ा था तब वह बहुत नर्वस था। उसके हाथ-पांव कांप रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसे कुछ नहीं होगा। जब पुलिस की टीम उसे कोलकाता पकड़ने गई थी तो पुलिस रास्ता भटक गई थी। इसमें पुलिस को तीन से चार घंटे का समय लगा था। इस वजह से उसे रांची देर शाम तक लाया गया और उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर, सदर अस्पताल में चेकअप कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इस मामले में कंपनी के ओनर हर्षव‌र्द्धन जैन ने लोअर बाजार थाने में क्रिसलय मिश्रा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था।