टोक्यो (राॅयटर्स)। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल पर अस्थाई रोक लगाने वाले देशों की लिस्ट में स्वीडन और लातविया भी शामिल हो गए हैं। इसके बाद ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट पर एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई देने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वैक्सीन पर अस्थाई रोक लगाने की वजह से यूरोप में टीकाकरण अभियान को झटका लगा है।

माॅडर्ना ने मरीजों को देना शुरू कर दिया डोज

प्रेग्नेंट महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाए तो उनके बच्चों में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता रहती है। यह तथ्य इजराइल में हुई एक स्टडी में सामने आई है। कनाडा की ड्रग डेवलपर मेडिकागो ने कहा कि उसने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के बूस्टर के साथ मिले कोविड-19 वैक्सीन के लेट स्टेज अध्ययन शुरू कर दिए हैं। माॅडर्ना इंक ने मरीजों को डोज देना शुरू कर दिया है। यह डोज छह महीने से 12 साल तक बच्चों को वैक्सीन के मिड टू लेट स्टेज स्टडी के तहत दिए जा रहे हैं।

कोविड-19 से 2,790,275 की हो चुकी मौत

इस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 37,746,050 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 31.3 प्रतिशत है। 79,874,943 लोग अब तक कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 66.3 प्रतिशत है। दुनिया में कम से कम 2,790,275 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

208 देश कर चुके हैं कोरोना से मौत की रिपोर्ट

कोविड-19 से मरने वालों की दर 2.3 प्रतिशत है। चीन से निकल कर दुनिया के 220 देशों तक पहुंच चुका है। इनमें से 208 देश संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 29532784 535478 14095339
ब्राजील 11519609 279286 10111954
भारत 11409831 158856 11027543
रूस 4409438 220204 4014220
यूके 4268821 125690 344
फ्रांस 4078133 90762 273771
इटली 3238394 102499 2605538
स्पेन 3195062 72424 150376
तुर्की 2894893 29552 1019740
जर्मनी 2586612 73773 2216709
कोलंबिया 2305884 61243 2206210
अर्जेंटीना 2201886 53836 1993215
मेक्सिको 2167729 194944 1711931
पोलैंड 1931921 47578 1587164
ईरान 1763313 61427 1506360
दक्षिण अफ्रीका 1530966 51560 1458001
उक्रेन 1477190 28697 1232209
इंडोनेशिया 1430458 38753 1257663
पेरू 1418974 49177 1329788
चेक रिपब्लिक 1412962 23657 1214530
नीदरलैंड्स 1167563 16119 250
कनाडा 913047 22495 858922
चिली 896231 21772 840668
रोमानिया 868799 21698 787392
इजराइल 821762 6037 788467
पुर्तगाल 814897 16707 762961
बेल्जियम 809861 22545 55671
इराक 768352 13827 695184
स्वीडन 725289 13172 10163
फिलीपींस 631320 12848 560736
पाकिस्तान 607453 13537 571878
स्वीटजरलैंड 573815 9434 34400
बांग्लादेश 560887 8597 514179
हंगरी 529122 17226 356679
सर्बिया 526112 4778 29931
आस्ट्रिया 497889 8925 461659
मोरक्को 489622 8737 476727
जाॅर्डन 486470 5428 401319
जापान 449739 8702 428241
संयुक्त अरब अमीरात 430313 1406 410736
लेबनान 419953 5422 331506
सऊदी अरब 383106 6578 373130
पनामा 348155 6005 336277
स्लोवाकिया 339538 8669 255972
मलेशिया 326034 1218 309612
बेलारूस 304146 2112 294878
इक्वाडोर 302498 16240 263164
बुल्गारिया 283194 11472 227059
जाॅर्जिया 275685 3658 268693
नेपाल 275424 3014 271495

International News inextlive from World News Desk