मेरठ : लिसाड़ी गेट के फिरोजनगर मोहल्ले में किशोरी को पड़ोसियों ने गोली मार दी। किशोरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

दो परिवारों का विवाद

फिरोजनगर मोहल्ले की घंटेवाली गली निवासी अमीर असलम बुधवार को घर से बाहर थे। परिवार की महिलाएं और उनकी बेटी खुशबू(16) घर पर ही थी। खुशबू का आरोप है कि मोहल्ला निवासी दो परिवारों से उनका विवाद चल रहा है। इन्हीं परिवारों के आधा दर्जन लोगों ने घर पर धावा बोल दिया और दरवाजा खोलकर जबरन अंदर घुस आए। इसके बाद फाय¨रग की। एक गोली खुशबू को पैर में लगी। इस दौरान पड़ोसी आ गए और आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायल किशोरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अमीर असलम की ओर से आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। वहीं एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व दूसरे पक्ष से अमीर असलम पक्ष का विवाद हुआ था। इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के नन्हे को गोली लगी थी। दूसरे पक्ष ने अमीर असलम, उनकी पत्‍‌नी मुन्नी और तीन बेटों को नमाजद किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।