आप भी घूमने के लिए जाना चाहते हैं देश के कहीं बाहर लेकिन नहीं है वीज़ा। इसके बावजूद आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत के बाहर भी कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं और उठा सकते हैं आनंद प्रकृति का। आइए जानें कौन से ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए नहीं पड़ती है वीजा की जरूरत।


फिजी आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है। बड़ी और अच्छी बात ये है कि यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसी झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।डोमिनिका डोमिनिका उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में बसा एक देश है। इस देश की खासियत है इसकी खूबसूरती। यहां की खूबसूरती में आप जरूर खो जाएंगे, वह भी बिना की वीजा के।ग्रेनाडा
ग्रेनाडा की बात करें तो यह दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप व छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। यहां की खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है, जो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के घूमने की इजाजत देती है। मकाउ


मकाउ चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है। दूसरा है हांगकांग। फिलहाल मकाउ में खूबसरत नजारों का आनंद आप बिना वीजा के ले सकते हैं।नेपाल नेपाल, एक दक्षिण एशियाई भूपरिवेष्ठित हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत है। जानना जरूरी होगा कि नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। यहां भी आप बिना वीजा के झाूम सकते हैं। inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Ruchi D Sharma