बारिश का मौसम दस्‍तक दे रहा हो और बात बरसात में भीगे रोमैंटिक गानों की न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड ने भी बारिश के ऐसे खूबसूरत मौसम को खूब जमकर भुनाया है। अब एक बार फ‍िर आ गया है बॉलीवुड का फेवरेट मानसून का मौसम। आइए नजर डालें बारिश के खूबसूरत बॉलीवुड गानों पर जो हैं हमेशा के लिए सदाबहार...साथ ही बताइए इनमें से किस गाने ने चुराया आपका दिल.

1 - प्यार हुआ इकरार हुआ...
हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नर्गिस की फिल्म 'श्री 420' का ये गाना अपने समय से अब तक सदाबहार रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी को आंकना हो, तो इसको याद करने के लिए लोगों को बारिश के बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। मुंबई की सड़कों पर ब्लैक एंड व्हाइट सीन में भीगती रात में छाते के नीचे राजकपूर और नर्गिस का ये गाना आज के यूथ्स को भी उतना ही भाता है। गाने को आवाज दी है मुकेश और लता मंगेश्कर ने। इसे कंपोज़ किया है शंकर जय किशन ने और इसके बोल लिखे हैं शैलेंद्र ने।
 
3 - भीगी-भीगी रातों में...
बारिश के चंद बेहरतीन गानों में से एक इस गानों को फिल्माया गया है बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर। ये गाना है फिल्म 'अजनबी' से। गाने को आवाज दी है किशोर कुमर और लता मंगेशकर ने। इसे कंपोज किया है आर डी बर्मन ने। यह गाना आज भी स्त्रोताओं की बारिश से जुड़ी पसंदों में से एक रहता है।
   
5 - आज रपट जाएं...
फिल्म 'नमक हलाल' का ये सिजलिंग हॉट गाना आज भी बारिश के मौसम में भीगते हुए जोड़े की जुबान पर आ ही जाता है। अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माए इस गाने ने जितनी आग अपने दौर में लगाई थी, उसकी आंच आज भी उतनी ही तपन के साथ बरकरार है। फिल्म के म्यूजिक को कम्पोज़ किया है बप्पी लहरी ने और इसके बोल लिखे हैं अंजान ने।


7 - हाय-हाय ये मजबूरी...

फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' का ये गाना बारिश के भीगते लाजवाब तरानों में से एक है। लता मंगेशकर का गाना ये गाना फिल्माया गया है जीनत अमान और मनोज कुमार पर। इस प्यारे ये गाने को कम्पोज किया था लाजवाब कम्पोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

9 - बरसो रे मेघा...
बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने बारिश में भीगते हुए लाजवाब डांस करके जैसे इस गाने में जान भर दी हो। डांस ऐश का और आवाज श्रेया घोषाल की। बोल गुलजार के और कंपोजिंग ए आर रहमान की। इन धुरंधरों ने जब एक साथ सुरों को छेड़ा तो मानसून में तो आग लगनी ही थी। फिल्म 'गुरु' के इस गाने को लोगों ने जमकर सराहा।
<a href="http://polldaddy.com/poll/8935744/" mce_href="http://polldaddy.com/poll/8935744/">आपका फेवरेट बॉलीवुड बारिश सॉंग कौन सा है?</a>
alt="" />

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma