सर आइसेक न्‍यूटन दुनिया के सबसे महान साइंटिस्‍टों में गिने जाते हैं। न्‍यूटन विश्‍व विख्‍यात भौतिकशास्‍त्री थे। उन्‍होंने ही दुनिया को पृथ्‍वी के गुरुत्‍वाकर्षण सिद्धांत के बारे में बताया। इसके साथ ही न्‍यूटन के तीन लॉ ने भौतिकी को एकदम बदलकर रख दिया था। खैर आज 4 जनवरी को उनका बर्थडे सेलीब्रेट किया जाता है तो इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातों को भी जान लिया जाए....


1. न्यूटन जन्म के समय प्रीमैच्योर थे, उनकी मां समझती थी कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। 2. क्या आप जानते हैं कि सर आइसैक न्यूटन के पिता का नाम भी आइसैक न्यूटन ही था। 3. एक जीनियस मरता है, तो उसी दिन एक और जीनियस पैदा होता है। जी हां न्यूटन का जन्म 1642 में हुआ था और उसी साल गैलीलियो का देहांत हुआ था।4. न्यूटन पूरी जिंदगी वर्जिन रहे। रिकॉर्ड्स के मुताबिक न्यूटन ने कभी शादी नहीं की थी, साथ ही उनके सेक्स करने का भी प्रमाण नहीं मिला कभी।


5. न्यूटन के बारे में एप्पल की कहानी काफी चर्चित है कि, न्यूटन सेब के पेड़ के नीचे सो रहे थे तभी एक सेब उनके ऊपर गिरा। जिसके बाद ही उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज की। दरअसल यह सिर्फ एक कहानी है। न्यूटन अपने गॉर्डन में टहल रहे थे तो उन्हें सेब जमीन पर पड़ा मिला था।6. वैसे सेब की कहानी भले ही झूठी हो लेकिन सेब का पेड़ असली था। यह असली पेड़ कैंब्रिज में पाया गया था। आपको बताते चलें कि पेड़ का एक टुकड़ा रॉयल सोसाइटी ने नासा को दिया था जिसे वह स्पेस में ले गए थे।

7. न्यूटन जीनियस थे इसमें कोई शक नहीं था। लेकिन एक राजनेता होने के नाते वह काफी फिसड्डी रहे। वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी रहे थे।8. न्यूटन का दांत दुनिया का सबसे कीमती दांत माना जाता है। 1816 में एक नीलामी में इस दांत की कीमत 3,600 डॉलर लगाई गई थी जिसकी आज 35,000 डॉलर कीमत है।9. एक महान साइंटिस्ट होने के साथ-साथ न्यूटन काफी धार्मिक प्रवृत्ति के भी थे। लोग अक्सर सोचते हैं कि साइंटिस्ट भगवान में यकीन नहीं करते। न्यूटन ने इस बात को झुठला दिया।10. न्यूटन का कहना था कि, दुनिया का अंत 2060 से पहले नहीं होगा।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari