संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि करणी सेना द्वारा किये गए भारी विरोध के बावजूद यह फिल्म महज पांच दिनों में 100 करोड़ से अधिक कमाई का रिकॉर्ड बना चुकी है। यहां हम आपको इस फिल्म से जुड़े स्टार्स द्वारा बनाये गए 10 नए रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।


कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद 100 करोड़यह बॉलीवुड पहली ऐसी फिल्म है, जो भारत के सभी स्क्रीनों पर रिलीज न होने के बावजूद 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। रणवीर की पहली फिल्म, जिसने की सबसे तेज कमाईबता दें कि यह रणवीर सिंह की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने सबसे तेजी से यानी महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 114 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 100 करोड़ वाली रणवीर और दीपिका की तीसरी फिल्म


बता दें कि संजय लीला भंसाली के साथ यह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी तीसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इससे पहले दोनों एकसाथ 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आये थे और दोनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। दीपिका पादुकोण की सातवी फिल्म   

बता दें कि यह दीपिका पादुकोण की सातवी ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इससे पहले इनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'रेस 2', 'हैप्पी न्यू इयर', 'बाजीराव मस्तानी', 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहिद कपूर के करियर की पहली फिल्म आपको जानकार हैरानी होगी कि यह शाहिद कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जो कमाई में 100 करोड़ के आकड़े को छू पाई है।कम समय में100 करोड़ कमाने वाली फिल्मबता दें कि यह दीपिका की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी कमाई महज तीन दिनों में 100 करोड़ के पार हो चुकी है। इससे पहले दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' में नजर आयी थीं और इस फिल्म ने भी महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आकड़ा पर किया था।

Posted By: Mukul Kumar