इतने खूबसूरत मैरिज प्रपोजल आपके रोमांस को ले जाएंगे एक नई ऊँचाई पर!
दिल की गहराई से भी ज्यादा गहरी इस केव में प्यार की रोशनी से नहाती प्रेमिका इस मैरिज प्रपोजल से इन्कार ही नहीं कर सकी।
यहां तो हद ही हो गई। गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जनाब खुद नहीं गए बल्िक अपने पालतू डॉगी को ही भेज दिया। वैसे इस क्यूट डॉगी को न करने की हिम्मत किसी लड़की में नहीं होगी।
इतनी खतरनाक पहाड़ी पर मैरिज प्रपोजल देने वाले प्रेमी को शायद इन्कार की ही उम्मीद थी, तभी तो उसने न सुनकर वहीं से कूद जाने का प्लान कर रखा था। हालांकि ऐसी नौबत नहीं आई।
यहां तो गर्लफ्रेंड ने अपने गेमिंग लवर बॉयफ्रेंड को ऐसा प्रपोजल दिया कि वो इन्कार ही न कर सके।
पेंटिंग एक्सपर्ट इस लवर ने खुलेआम अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए शहर की दीवार ही रंग डाली। ऐसे में गर्लफ्रेंड को हां तो करनी ही थी।