असम राज्‍य के विस चुनावों को परिणाम आज आ रहा है। राज्‍य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी बीजेपी पूरी तरह से अन्‍य राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ती दिख रही है। ऐसे में जहां असम का यह राजनीतिक परिवर्तन काफी महत्‍वपूर्ण साबित होगा तो वहीं असम से जुड़े कई अनजाने तथ्‍य आपको काफी हैरान कर देंगे। देखें एक नजर....



2. असम शुरुआत में भारत का हिस्सा नहीं था। अंग्रेजों ने 1824-26 में एंग्लो-वर्मन युद्ध में इसे भारतीय राज्य में शामिल किया था। असम के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि, इसका नाम कैसे पड़ा इसका कोई पुख्ता प्रमाण आज तक नहीं मिला है।

4. आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि असम दुनिया में दूसरी ऐसी जगह है जहां पेट्रोलियम की खोज हुई थी। भारत में तेल संचय का एक-चौथाई हिस्सा असम-आराकन बेसिन में पाया जाता है। इसके अलावा ऑयल इंडिया लिमिटेड, नवरत्न कंपनी और दुनिया की दूसरी हाईड्रोकार्बन एक्सप्लोरर और प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्यालय असम में ही स्थित हैं।

6. असम का काजीरंगा नेशनल पार्क और मानस वाइल्डलाइफ सेंचुरी को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में स्थान दिया है। यही नहीं आपको यह भी बता दें कि एशिया के सबसे ज्यादा विलुप्त प्रजाति आसम के जंगलों में ही पाई जाती है।

8. असम में फेस्टिवल काफी होते हैं। बीहू से लेकर दूर्गा पूजा तक सभी त्यौहार यहां पर बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। हालांकि यहां के लोगों के बारे में एक बात सबसे ज्यादा चर्चित है कि असम के लोग शराब के काफी शौकीन होते हैं। कई लोग अपने घरों पर ही शराब बना लेते हैं।

10. असम में छह से बारह वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए माध्यमिक स्तर तक अनिवार्य तथा नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। गुवाहाटी, योरहाट एवं डिब्रूगढ़ में विश्वविद्यालय हैं। राज्य के 80 से भी ज़्यादा केंद्रों से लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari