आज के दौर में ड्राइविंग व राइडिंग करना हर किसी का शौक होता है। शायद इसीलिए लंबी शानदार खूबसूरत सड़कों पर फरार्टा भरना लोगों की एक आदत सी हो गई लेकिन अगर आज उन्‍हें ऐसी जगह पर भेजा जाए जहां की सड़कें एक जगह मौत तो दूसरी तरफ खाई जैसी हों तो उनके लिए मुश्‍किल हो जाएगा। यहां पर ड्राइविंग एक बड़ा टास्‍क लंबी घुमावदार सुरंगो में या पहाड़ियों के ऊपर से बनी ये सड़कें काफी ख्‍ातरनाक हैं। ऐसे में आइए दुनिया की वो 10 सड़के जो पहाड़ी से लेकर सुरंगों में बनी है...

बाल्दविन स्ट्रीट:
न्यूजीलैंड स्थित इस बाल्दविन स्ट्रीट दुनिया की अद्भुत सड़कों में एक है। इसकी खासियत है कि यहां हर 2.86 मीटर पर सड़क एक मीटर ऊंची हो जाती है। इससे यह 35 प्रतिशत स्लाप बना देता है। यह सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है।


बेबर्ट रोड:
तुर्की का D915 बेबर्ट रोड दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तो में गिना जाता है। यहां 6000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी पर बनी इस रोड पर रेलिंग भी नहीं है। जिससे अब तक सैकड़ो लोगों की जान जा चुकी है। इसके हेयरपिन मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

अल्पाइन रूट:
इसी सूची में जापान का अल्पाइन रूट शामिल है। यह बरफ की पहाड़ियों के बीच से निकाला गया रास्ता है। अल्पाइन रूट देखने में काफी खूबसूरत है। बर्फ के बीच से निकले इस रास्ते पर हर तरह के वाहन काफी गति से चलते हैं।

अटलांटिक रोड:

नार्वे में स्िथत अटलांटिक रोड आज नेशनल टूरिस्ट रूट्स के नाम से जानी जाती है। इसकी लंबाई साढ़े आठ किलोमीटर (5.2 मील) है। यह नार्वे के समुद्र में कई आइलैंड्स को आपस में जोड़ती है। यह भी काफी खतरनाक सड़क मानी जाती है।


आइयर हाईवे:

आस्ट्रेलिया का ये आइयर हाईवे में बिल्कुल सीधी रेखा के हिसाब से बनाई गई है। यह कई किलोमीटर तक बिल्कुल सीधी बनाई है। हालांकि बाकी सड़कों की तहर इसमें भी मोड़ व घुमाव दिए गए हैं। जो कई किलोमीटर की दूरी पर हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

image source_mail online

Posted By: Shweta Mishra