दुनिया अजबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। क्‍या आप किसी ऐसे सांप की कल्‍पना कर सकते हैं जो सौ फुट लंबा हो। सोचने से भी आप की रूह कांप जाती है तो जिसने देखा होगा उसका क्‍या हाल होगा। पिछले कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे सांप बता रहे हैं तो कुछ इसे सात सिर वाला ड्रेगन होने का दावा कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के बोर्नियो आइलैंड पर है बालेह नदी
इंडोनेशिया के बोर्नियो आइलैंड की बालेह नदी पर कुछ दल हेलिकॉप्टर से तस्वीरें खींच रहे थें। नदी में तभी उन्हें काफी विशाल जीव तैरता नजर आया। उसके पानी में तैरने और चलने के तरीके से इस बात का अंदाजा लगाया गया कि वह एक सांप है। इस सांप के बारें में आइलैंड के लोग मानते हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज विशालकाय सांप फिर धरती पर लौट आया है। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग भी इसके होने और देखने का दावा भी कर रहें हैं। इसी तरह के एक जीव को स्तंब उलु और ली नामक जगह में भी देखा गया है।
बोर्नियो आइलैंड के निवासियों उसे नाबो बुलाते हैं
बोर्नियो आइलैंड के निवासियों का कहना कि पुराने ग्रंथों में मिली जानकारी के अनुसार यह नाबौ है जो दूसरे जीवों का रूप ले सकता है। पहली बार इसके फोटोज साल 2009 में सामने आए थे। वैज्ञानिक इस धारणा को मानने से इंकार कर रहें हैं। बालेह नदी पर मिली जानकारी पर वैज्ञानिकों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोग इस तस्वीर को एडिटिंग सॉफ्टवेयर के द्वारा एडिटेड बता रहें हैं। तस्वीरों की पूरी जांच करने के बाद इस एडिटिंग वाली बात को भी खारिज कर दिया गया है।
वैज्ञानिकों ने किया ऐसे किसी भी जीव के होने से इंकार
जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के किसी भी जानवर के होने के कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं। ऐसा कोई भीमकाय जानवर नहीं होता है। व्हेल और डायनासोर इसका उदाहरण हैं। इतिहास में भी ऐसे किसी विशालकाय सांप कि इतनी बड़ी प्रजाति के बारे में कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। अफ्रीका और श्रीलंका में इस सांप को एनाकोंडा का नाम से जाना जाता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra