यूपी के अलीगढ़ में राशन वितरण को लेकर हुए विवाद में अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच ईंट-पत्थर चलने से दाैरान करीब 12 लोग घायल हुए। पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक दूसरी घटना में भाजपा पार्षद वीरेंद्र सिंह को राशन वितरण के समय मारपीट के अराेप में गिरफ्तार किया गया।

अलीगढ़ (यूपी) पीटीआई)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के कमालपुर गांव में राशन वितरण के मुद्दे पर अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच हुए विवाद में 12 लोग घायल हो गए। मंगलवार को हुई झड़प के मामले में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी ने पीटीआई को बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में यह घटना राशन वितरण के समय हुई थी जिसमें दो समूह भिड़ गए थे। इस बीच ईंट-पत्थरबाजी में करीब12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मलहम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक गांव में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। 100 अनाम लोगों सहित 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिंसा के लिए बुक किए गए लोगों में गांव का प्रधान चमन खान भी है।

भाजपा पार्षद को किया गया गिरफ्तार

वहीं मंगलवार को एक दूसरी घटना में, भाजपा पार्षद वीरेंद्र सिंह को राशन वितरण के दौरान एक मजदूर कन्हैया लाल की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जैसे ही उनकी गिरफ्तारी की खबर फैली, भाजपा के वरिष्ठ नेता थाना कुवारसी पहुंचे जहां पुलिस उनको लेकर गई थी। भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच लगभग दो घंटे के विवाद के बाद, पार्षद को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

Posted By: Shweta Mishra