इन 12 अजब-गजब पर्स और हैंडबैग्स को देख दंग रह जाएंगे आप
1 - ये है 'Lethal Gold Gun Handbag'। इस बैग की नीचे की बॉडी गोल्ड प्लेटेड दी गई है। इसी के साथ इसके ऊपर एक बंदूक का डिजायन बनाया गया है। इसको आप इस नजरिए से भी ले सकती हैं कि पर्स को सोने का जानकर कोई इसे चोरी करने की कोशिश भी मत करना। वरना कभी भी गोली चल सकती है।
3 - इस 'Decapitated Head in a Bag Purse' को देखकर डरने की कोई जरूरत नहीं। ये खोपड़ी और मुंह वाले जबरदस्त हैंडबैग्स बने हैं सिर्फ कपड़ों के।
5 - 'Chinese Take Out Handbag'। इन हैंडबैग को देखकर आपको कुछ याद आ रहा है। अपनी छोटी सी बास्केट। है ने ये छोटी सी बास्केट बहुत प्यारी, लेकिन ये वास्तव में ये प्लास्टिक की बास्केट नहीं, बल्कि चाइनीज हैंडबैग है।
7 - नन्हे-नन्हे चूजे भला किसको नहीं पसंद होंगे। अब आप जीता जागता चूजा तो हमेशा साथ रखने के लिए आप किसी को नहीं दे सकते। उसकी जगह पर चूजे के खूबसूरत पैरों वाला ये 'Chicken Feet Purse' पर्स उसकी निशानी के तौर पर जरूर दे सकते हैं।
9 - म्यूजिक तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसी के साथ अगर गिटार पर धुन छेड़ना आपको पसंद है, तो ले लीजिए ये 'Guitar Purse'। ये म्यूजिक तो नहीं बजाएगा, लेकिन आपके शौक को लोगों से जरूर रूबरू कराएगा।
11 - बारिश का मौसम हो और बात फ्रॉग की न हो, तो भला कहां पूरी होती है। ऐसे बारिश के मौसम में आपके कंधे पर ये 'Frog Purse' बहुत अच्छे लगेंगे।