शादी करना एक अलग बात है और उसको निभाना अलग। आम जिंदगी से ज्‍यादा ये बात सेलेब्‍स की जिंदगी पर लागू होती है। इसकी वजह है ज्‍यादातर सेलेब्‍स की हुई दो से ज्‍यादा शादियां। सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां ये सच है कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्‍होंने एक या दो नहीं बल्‍कि उससे भी ज्‍यादा शादियां की हैं। इनमें से कुछ की मैरिड लाइफ आपसे भी नहीं छिपी होगी। वहीं बहुत से ऐसे भी सेलेब्‍स हैं जिनका नाम इस कतार में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानें कौन से हैं वो सेलेब्‍स...।


2 .  विनोद मेहरा : 60 के दशक में एक्टर विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। इसके बाद इन्होंने 70 से 80 के बीच में कई जबरदस्त फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। इसी दौरान इन्होंने तीन शादियां भी की। इनकी पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई। ये शादी लंबे समय तक न टिक सकी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस रेखा के साथ भी काफी समय तक रही। ये अफेयर भी लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि इनकी दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी के साथ हो गई। कुछ महीनों में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1988 में इन्होंने तीसरी शादी की किरन से। किरन के साथ इन्होंने 1990 में आखिरी सांस तक साथ निभाया। 4 . किशोर कुमार :


बॉलीवुड में सिंगर से एक्टर बने किशोर कुमार के नाम से तो हर कोई वाकिफ होगा। किशोर कुमार की पहली शादी रूमा गुहा से हुई। इनसे एक बेटे का जन्म होने के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद इन्हें एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। 1969 में मधुबाला की मौत के बाद इन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली। ये शादी भी कम समय चली। आखिर में इन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की। 6 . विधु विनोद चोपड़ा : बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से 70 के दशक में हुई। इसके बाद इनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई। शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई। अब दोनों फिलहाल साथ हैं। 8 . संजय दत्त : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद 1998 में इन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। 7 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इनके बाद 2008 में इन्होंने मान्यता दत्त से शादी कर ली, जो आज भी फल-फूल रही है। मान्यता और संजय के दो बच्चे भी हैं। एक बेटा और एक बेटी। 10 . सिद्धार्थ रॉय कपूर :

एक टीवी चैनल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दो बार तलाक ले चुके हैं। इनकी पहली पत्नी इनकी बचपन की दोस्त थी। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर से की। 2008 में दोनों अलग हो गए। आखिर में 2011 में इन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की।Entertainment Newsinextlive fromEntertainment News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma