हरियाणा के भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत व बचाव अभियान जारी है।

भिवानी / चंडीगढ़ (एएनआई / पीटीआई)। हरियाणा के भिवानी में नए साल पर एक बड़ा हादसा हो गया है। इस संबंध में तोशाम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुखबीर ने कहा कि शनिवार को हरियाणा के भिवानी में एक दादम खनन खदान में भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन में आधा दर्जन डंपर ट्रक और कुछ मशीनें दब जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Incident of a landslide in a mining quarry took place in Haryana's Bhiwani pic.twitter.com/d7d382RxrC

— ANI (@ANI) January 1, 2022

करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं
हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया है। करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी माैके पर पहुंच गए हैं। राहत व बचाव अभियान जारी है। वहीं पहाड़ों के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Haryana Agriculture Minister JP Dalal reaches the spot of landslide
Some people have died. I cannot provide the exact figures as of now. A team of doctors has arrived. We will try to save as many people as possible: JP Dalal pic.twitter.com/PGbxZiucH4

— ANI (@ANI) January 1, 2022 कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंच गए घटनास्थल पर पहुंच गए
वहीं भूस्खलन की जानकारी मिलते ही हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंच गए हैं। उन्होंने हादसे को लेकर कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है। मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra