भारत के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है। धोनी जब मैदान पर बैटिंग करने आते हैं तो सभी के मुंह से सिर्फ एक बात निकलती है कि 'माही मार रहा है' टीम इंडिया का यह माही लंबे-लंबे छक्‍के मारने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि धोनी ने अब तक पारी की अंतिम गेंद पर 24 बार छक्‍का जड़ा है।


24 में से 22 मैच जीता भारतभारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 बार पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। धोनी ने जब-जब अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है भारत जीत की तरफ बढ़ जाता है। रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 24 मैचों में से 22 बार भारत को जीत मिली है, यानी कि धोनी का पारी के अंत में छक्का लगाना टीम के लिए काफी लकी है। धोनी ने 13 बार वनडे मैच में 8 बार टी-20 मैच में और तीन बार टेस्ट मैच में पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है।न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोके 49 रन


टी-20 में शतक बनाना काफी बड़ी बात है, ऊपर से अगर कोई बल्लेबाज 4 या 5वें नंबर पर उतरता है उसके लिए सेंचुरी लगाना लगभग असंभव सा रहता है। ऐसे बल्लेबाजों के लिए हॉफसेंचुरी लगाना भी बड़ा कीर्तिमान है। इस काम में धोनी माहिर हैं। इसी साल नवंबर में कीवियों के खिलाफ माही ने 37 गेंदों में 49 रन की पारी खेली थी। जाकि टी-20 में उनकी दूसरी सबसे बड़ी पारी है।धोनी की 43 रन की तेजतर्रार पारी

पिछले साल अगस्त महीने में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। वहां दोनों देशों के बीच टी-20 मुकाबला हुआ। इस मैच में भी माही का बल्ला खूब गरजा। धोनी ने कैरेबियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की और 25 गेंदों में 43 रन ठोक दिए थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari