अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन पुलिस अधिकारियों समेत सात लोगों की जान ले ली। मिडलैंड और ओडेसा शहरों में की गई इस गोलीबारी में 22 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने हमलवार की पहचना कर ली है।


ह्यूस्टन (रॉयटर्स)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में शनिवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन पुलिस अधिकारियों समेत सात लोगों की जान ले ली। मिडलैंड और ओडेसा शहरों में की गई इस गोलीबारी में 22 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने पीछा कर हमलावर को मार गिराया। एक महीने में टेक्सास में गोलीबारी की यह दूसरी और अमेरिका में इस साल की 38वीं घटना है। टेक्सास में इससे पहले अल पासो स्थित वालमार्ट स्टोर में गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने हमलावर की पहचान ओडेसा के 36 वर्षीय सेठ आरोन अटोर के रूप में की है। पुलिस ने बताया है कि इस हमले को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले हमलावर को नौकरी से निकाला गया था। वह ओडेसा में ट्रक चलाता था। डाक ले जा रहे ट्रक को किया हाईजैक
स्थानीय समयानुसार, दोपहर बाद तीन बजे ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर सबसे पहले उसने एक ट्रैफिक अधिकारी पर गोली चलाई। इसके बाद आसपास के लोगों पर गोलियां बरसाईं। बाद में वह अपनी कार से आगे बढ़ा और कई अन्य जगहों पर गोलीबारी की। एक जगह वह अपनी कार छोड़कर डाक ले जा रहे ट्रक में सवार हो गया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में उसने डाक वाहक पर भी गोली चला दी, जिसके चलते वह घायल हो गया। डाक अधिकारी की पहचान 29 वर्षीय मैरी ग्रान्डोस के रूप में हुई है। अमेरिका : पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर चलाई गोली लेकिन चूक गया निशाना और हो गई महिला की मौतट्रंप ने की हमले की निंदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया है। भारतीय-अमेरिकी सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवारी की होड़ में शामिल कमला हैरिस ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, 'मैं इस घटना से आहत हूं। हमारे बच्चों को ऐसा भविष्य चाहिए जिसमें इस तरह की घटनाएं ना हों। हमें हथियार सुरक्षा कानून में सुधार लाने की जरूरत है।'

Posted By: Mukul Kumar