आइए आपको हम दिखाते हैं दुनिया के ऐसे आठ पेड़ जिनके बारे में जान कर एक बार तो आपके जहन में जरूर आएगा How wearied।

Rosary Bead Trees in Salta (Argentina): ये जो ऊपर आप तस्वीर देख रहे हैं ये तस्वीर है अर्जेटीना के साल्टा क्षेत्र की जहां पर एक पेड़ पर इतनी ज्यादा मोतियों की माला लटकी हैं कि आप हैरान रह जायेंगे। अब इसके पीछे क्या तर्क ये बताना जरा कठिन है। 

Shoe Tree in Nevada (US): आपने पेड़ों पर बंदरों को लटके हुए अक्सर देखा होगा। सड़क से गुजरते हुए ये आम नजारा है पर क्या आपने पेड़ पर जूते लटकते देखे हैं। नहीं तो अमेरिका के इस शहर में आइए और देखिए। लेकिन ठहरिए अब इसे बस तस्वीर में देखिए क्योंकि अफसोस ये पेड़ अब काट दिया गया है। 

Easter Eggs in Saalfeld (Germany): प्लास्टिक के ढेरों ढेर पेंट किए, डेकोरेट किए और दूसरे कई तरह के ईस्टर एग्स से सजा जर्मनी के शहर में खड़ा ये पेड़ आपको हैरान भी करेगा और सम्मोहित भी। हालाकि जब एक कलाकार ने 1965 में इसे पहली बार ईस्टर पर सजाया था तो इस पर केवल 18 ईस्टर एग ही लगाये थे।

Lock Tree in Moscow (Russia): रूस के मॉस्को में आयरन मेड ये पेड एक विश्वास का प्रतीक है जिसमें नव वधुयें आकर मैरिज लॉक लगाती हैं। इस पेड़ में सैंकड़ों नहीं हजारों की तादाद में लॉक्स लगे हुए हैं। 

Island of The Dolls (Mexico): मैक्सिको के डॉल्स आइसलैंड में बने इस पेड़ में ढेर सारी वो गुड़ियां टंगी हैं जो रिजेक्ट कर दी जाती हैं। कहते हैं ये प्रथा एक सन्यासी ने शुरू की जिसने रिजेक्ट की हुई डॉल्स का पेड़ पर टांग कर बाल भावना को अपना सम्मान दिखाया। 

Tree Climbing Goats (Morocco): अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी फोटोग्राफी ट्रिक, फोटोशॉप का कमाल या नकली पेड़ और बकरियां हैं तो आप एकदम गलत हैं। मोरोक्को में सचमुच ये पेड़ मौजूद है जिस पर बकरियां अपने भोजन की तलाश में चढ़ जाती हैं और सुरक्षित उतर भी आती हैं। 

Car Hanging on a Tree (Australia): पेड़ पर सेफ्टी संदेश के साथ कार टांग कर ऑस्ट्रेलिया के लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया है। 

Irish Recipe Tree (London): ये है लंदन का सबसे अनोखा पेड़ जिस पर हजारों की तादात में विभिन्न कल्चरों के पारंपरिक व्यंजनों की रेसिपीज लिख कर टांगी गई हें कि कही लोग इनके बारे में भूल ना जायें। इसका दूसरा कारण ये है कि लोग अलग अलग कल्चर के व्यंजनों के बारे में जानें और उन्हें अपनायें।

Hindi News from Bizarre News Desk

Posted By: Molly Seth