नवरात्रि के नौ दिनों पूरे देश में धूमधाम से दुर्गा जी की पूजा होती है। घरों से लेकर मंदिरों तक में मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्‍वरूपों की पूजा व दर्शन के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ी रहती है। हर कोई मां के दर्शन कर मां की कृपा पाने की कोशिश में रहता है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि मां की ज्‍यादा कृपा के लिए इन नौ दिनों में हर एक दिन पर एक खास रंग पहनना शुभ माना जाता है। इससे मां अपने भक्‍तों पर ज्‍यादा खुश होती हैं और उनकी हर मन्‍नत पूरी होती है। ऐसे में आइए जाने इन नौ दिनों में किन अलग अलग रंगों के कपड़े से मां होती हैं खुश...

पहले दिन:
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन घट स्थापना की जाती है। ऐसे में इस दिन लाल रंग की चमकीली साड़ी पहननी चाहिए। इससे मां की कृपा ज्यादा होगी।


तीसरे दिन:
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में आज के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।


पांचवे दिन:

पांचवे दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। ऐसे में इस पूजा के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहनना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

सांतवे दिन:
सांतवे दिन मां कालरात्री का पूजना होता है। इस दिन उत्सव पूजा भी मनाया जाता है। इस दिन मां के भक्तों को सफेद रंग पहनना चाहिए।


नवें दिन:
नवरात्रि के नवें दिन यानी की आखिरी नवरात्रि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन कन्या पूजा आदि होती है। ऐसे में स्काई ब्ूल कलर के कपड़े पहनकर पूजा में शामिल हो चाहिए।

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Shweta Mishra