वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी पर सबसे ज्‍यादा दिनो तक जीवित रहने वाले प्राणी को ढूंढ निकाला है। जो पृथ्‍वी पर 400 सालों से जीवित है। अभी तक वैज्ञानिकों को ज्ञात था कि व्‍हेल और कछुआ ही सबसे ज्‍याद दिनों तक जिंदा रह सकता है पर एक लंबे शोध के बाद यह प्राणी सामने आया है। यह प्राणी कोई और नहीं अटलांटिक महासागर में पाई जाने वाली शार्क है। यह शार्क व्‍हेल मछली की तुलना में दो सौ साल अधिक जीवित रहती है। इस शोध के बाद उठने वाला सबसे बड़ा सवाल हैं क्‍या जीवों के जीवन को दशकों में मापा जा सकता है। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि यह शार्क लंबे समय तक जिंदा रहने के राज से पर्दा उठाएगी।


400 सालों तक जिंदा रहती हैं ग्रीनलैंड शार्कवैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक तक जीवित रहने वाले रीढ़ की हड्डियां वाले प्राणी को खोज निकाला है। ग्रीनलैंड शार्क कम से कम 400 साल तक जीवित रहने वाली ऐसी इकलौती प्राणी हैं जो अभी तक पृथ्वी पर सबसे अधिक दिनों तक जिंदा रहता हैं।  ग्रीनलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरल रिसोर्सेज के एक नए शोध के अनुसार ग्रीनलैंड शार्क कम से कम 400 साल तक जिंदा रहती है जो व्हेल मछली की तुलना में करीब दो दशक ज्यादा है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में जन्म लेने वाली यह शार्क 21 फुट लम्बी हो सकती है। इसका वजन 2000 पाउंड तक होता है। शार्क की आंख की पुतली का किया अध्यन
इस नए अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता जूलियस नील्सेन ने बताया कि यह शार्क उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाई जाती है। हर साल एक सेंटीमीटर से भी कम वृद्धि से ग्रीनलैंड शार्क के कई वर्षों तक जीवित रहने के संकेत मिले हैं। ग्रीनलैंड शार्क की उम्र का पता लगाने के लिए नील्सेन और उनके सहयोगियों ने वैज्ञानिक सर्वेक्षण के दौरान पकड़ी गई 28 मादा ग्रीनलैंड शार्क की आंखों की पुतली का अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने व्हेल पर अध्ययनों में प्रयोग किए आंखों के लेंस का इस्तेमाल किया। आगे के शोध से पता चला कि ग्रीनलैंड शार्क का जीवनचक्र कम से कम 400 साल का होता है और करीब 150 साल की उम्र में यह प्रजनन के योग्य होती हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra