ऑस्‍ट्रेलिया में एक युवक को जीवित चूहा खाना महंगा पड़ गया है। मैड मैट नाम से फेमस इस युवक को 100 घंटे की सामुदायिक सेवा करने की सजा दी गई है। इसके अलावा अदालत के आदेशानुसार वह अगले 3 वर्ष के लिए कोई पालतू जानवर नहीं रख सकता है। वही उसे अदालत के खर्च की भरपाई करनी होगी।


वीडियो की आलोचना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन एल्बियन का रहने वाला मैट मैलोनी मैड मैट के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उसने जीवित चूहे के सिर को चबाते हुए अपना वीडियो फेसबुक पर डाला था। जिसमें वह पहले एक बक्से में से अपने पालतू चूहे को बड़े प्यार से बाहर निकालता है। इसके बाद उसे एक सेकेंड के लिए देखता है और फिर उसका सिर चबा जाता है। इतना ही नहीं इसके बाद वह वोदका पीता है। ऐसे में उसका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। हालांकि उसके इस वीडियो को जिसने देखा काफी आलोचना की। इसके बाद इस मामले की शिकायत अदालत तक पहुंच गई। मामले की जांच में अदालत ने पशुओं के साथ बर्बरता का दोषी पाया। जिस पर अदालत ने इस युवक को कई बड़े फैसले सुनाए हैं। अदालत के खर्च देंगे
ब्रिस्बेन की मजिस्ट्रेट अदालत का कहना है कि इस युवक का यह कृत्य माफी के लायक नहीं है। अदालत ने आदेश दिया कि अब यह युवक पूरे 100 घंटे सामुदायिक सेवा करेगा। इसके अलावा इस पर 3 साल तक पालतू जानवर रखने पर प्रतिबंध लगा है। इतना ही नहीं दोषी युवक को अदालत के खर्च के रूप में 89 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जमा करने होंगे। इसके साथ अदालत ने इस वीडियो को देखने वाले पर भी तंज कसे कि इसे देखना भी मूर्खता है। कुछ लोग स्वभाव से ऐसे होते हैं जो बेकार की हरकते करके लोगों का ध्यान खीचंते हैं। वहीं इस पूरे मामले के दोषी मैलोनी का कहना है कि उसने ऐसा कुछ गलत नहीं किया। उसे नहीं लगता कि चूहे को कोई बड़ा दर्द हुआ होगा।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra