अक्‍सर लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर लड़कियों के साथ एक बंदर मनचलों से भी ज्‍यादा गंदी हरकते कर रहा है। जिससे महिलाएं क्‍या पुरुष भी कुछ पलों के लिए शर्मिंदा हो जाते हैं। इस बंदर की शिकायत भी वन विभाग से की जा चुकी है। आइए जानें इस बंदर की अनोखी करतूत के बारे में...


कंधे पर बैठ जाता
कानपुर शहर का केशव नगर इलाका इन दिनों चर्चा में हैं। यहां इन दिनों लड़कियों व महिलाओं का घर से निकलना दूभर है। इस इलाके से गुजरने वाली अंजान महिलाएं भी एक बार गुजरने के बाद दोबारा हिम्मत नहीं करती है। आखिर यहां पर उनके साथ छेड़छाड़ जो होती है। जी हां इस इलाके में एक बंदर का आतंक है। वह यहां पर वह लोगों काटता या चीखता नहीं बल्कि महिलाओं को छेड़ता है। महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता हैं। इसकी हरकते किसी मनचले की हरकतों से ज्यादा गंदी होती है। वह लड़कियों के दु्पट्टे व महिलाओं की साड़ी खींचता है। इतना ही नहीं उनसे शारीरिक छेड़छाड़ करने के बाद उनके कंधे पर चढ़ जाता है। इसके बाद वहां पर बैठ कर उनसे अश्लील हरकतें करता है। इस दौरान कुछ महिलाएं तो डर के मारे चीखने लगती हैं और वहीं कुछ सहम कर उसी जगह पर खड़ी हो जाती हैं। काफी सहमी महिलाएं


क्षेत्रीय लोगों कहना है कि यह बंदर किसी पुरुष या लड़के से नहीं बोलता है। बंदर की इस हरकत से लोग हैरत में हैं। इस बात की शिकायत वन विभाग से भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया है। इसके अलावा इसके खिलाफ किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। यह बंदर दोपहर में काफी एक्टिव रहता है। इस समय सड़को भीड़ अधिक रहती हैं। जिनमें महिलाएं व लड़कियां भी शामिल होती हैं। बंदर की इस करतूत से हाल ही में एक शिक्षिका गिरकर घायल भी हो गईं। इसे पत्थर आदि मारकर भगाने का प्रयास किया जाता है लेकिन वह इलाके से भागने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का यह कहना है कि इस इलाके में काफी संख्या में बंदर होने से जीना दुश्वार है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra