आपने कभी किसी सांप की ऐसी जिद देखी हो कि वह किसी आदमी को बार-बार काटता हो। शायद नहीं लेकिन हिमाचल के मंडी जिले के बल्हघाटी के ऊनांद गांव में ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक नागिन अब तक करीब 72 बार एक फौजी को डस चुकी है। जिससे फौजी का जीना दुश्‍वार हो गया था। आइए जानें इस सांप और फौजी का पूरा मामला...


नागिन का खतराहिमाचल के मंडी जिले के बल्हघाटी के ऊनांद गांव के रहने वाले फौजी इंद्र सिंह ऊर्फ ज्ञानू लंबे समय तक परेशान रहे। उनके साथ उनका परिवार भी दिन रात बेचैन रहता था क्योंकि इंद्र सिंह पर एक नागिन का खतरा था। यह नागिन इंद्र सिंह को मौका देखते ही डस लेती थी। वर्तमान में फौज से रिटायर हो चुके इंद्र को हर तीन चार साल में नागिन जरूर डसती थी। सपने में दिख जाता
सबसे खास बात तो यह है कि रिटायर इंद्र सिंह को सांप काटने से कुछ दिन पहले सपने में दिख जाता था। कभी सांप के रूप में तो कभी लड़की के रूप में अपने आप आ जाता था। जिससे एक बार पूजारियों की सलाह पर उन्होंने एक मंदिर का निर्माण कराया। उसके बाद उन्हें सांपों से मुक्ति मिली। अब तक 72 बार डसे जाने वह काफी कमजोर हो चुके हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra