एक देश को बनाने में लाखों लोगों की जरूरत होती है। बुनियादी चीजों की जरूरत होती है पर अगर हम आप से कहें कि एक युवक ने बिना किसी की मदद के एक पूरा देश तैयार कर दिया है तो आप हमे पागल समझेंगे। जनाब हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। यही सच है। एक युवक ने अपनी लगन और मेहनत के बलबूते पर अपने लिये एक अलग देश बनाया है। यहां के नियम कायदे-कानून और संविधान भी इन्‍हीं जनाब ने लिखा है।


यहां जाने के लिये आपको पासपोर्ट की भी जरूरत पड़ेगी। यही नहीं जैक खुद को इस देश का राष्ट्रपति भी बताता है। चार एकड़ में बने इस देश को अब तक कहीं भी मान्यता नहीं मिली है। जैक ने जाकिस्तान की सुरक्षा के लिए रोबोट गार्ड की व्यवस्था भी की है। वहीं यहां के लिए पासपोर्ट भी जारी किया है। वह इसे एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में बनाना चाहता था। जैक खुद वहां नहीं रहते हैं। साल में एक दो बार वहां जरूर जाते हैं। उनके दोस्त भी अक्सर वहां घूमने आते हैं। उन्हें भी जैक का ये देश शानदार लगता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra