संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने कई तरह की वस्तुओं के निर्यात से वर्ष 2017 में 20 करोड़ डॉलर करीब 1300 करोड़ रुपये कमाए। उत्तर कोरिया ने अशांत सीरिया और म्यांमार में हथियारों की भी आपूर्ति की। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र निगरानी दल की गोपनीय रिपोर्ट में सामने आई है।


चीन, रूस, मलेशिया साहित इन को आपूर्ति कर रहा उत्तर कोरियासंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमेटी के समक्ष रखी गई इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और वियतनाम को मुख्य रूप से वस्तुओं की आपूर्ति की। जो माल निर्यात किया गया उसमें कोयला मुख्य था। इसके अतिरिक्त पारा, वस्त्र, समुद्री खाद्य पदार्थ और अन्य खनिज अयस्क शामिल थे। इस निर्यात के बदले में मुद्रा लेने के साथ ही उत्तर कोरिया ने कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पाद भी प्राप्त किए।2006 से ही यूएन ने उत्तर कोरिया पर लगा रखे हैं प्रतिबंध


उल्लेखनीय है कि सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर सन 2006 से प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बाद 2017 तक इन प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया है। ताजा प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया को तेल आपूर्ति बहुत सीमित कर दी गई है। साथ ही उसके साथ बैंकिंग संबंध को खत्म कर दिया गया। इसके चलते उसके साथ होने वाला व्यापार भी लगभग खत्म हो गया है। उत्तर कोरिया ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। लेकिन चीन और रूस ने कहा है कि वे सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों का पूरी गंभीरता के साथ पालन कर रहे हैं।बैलेस्टिक मिसाइल तकनीक कर रहा साझा

उत्तर कोरिया के व्यापार पर नजर रखने के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार उत्तर कोरिया सीरिया और म्यांमार के साथ बैलेस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी और रासायनिक हथियार बनाने की तकनीक साझा कर रहा है। उत्तर कोरिया और सीरिया के बीच बीते पांच साल में माल का बड़ा लेन-देन होने की जानकारी भी सामने आई है। दोनों के बीच कम से कम 40 बार जहाज आए-गए।

Posted By: Satyendra Kumar Singh