सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नाम पर हाल ही में हुए बवाल से तो आप परिचित ही होंगे। हालांकि अब यह मामला तो काफी हद तक शांत हो गया है। जिससे अब अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म रंगून से पहले एक इंटरव्‍यू में एक बडा़ खुलासा किया है। उनका कहना है कि तैमूर के नाम को लेकर वह एक बड़ा फैसला लेने जा रहे थे लेकिन पत्‍नी करीना ने उन्‍हें रोक दिया। अब वह फैसला क्‍या था जानें के लिए यहां पर पढ़ें...

काफी परेशान हो गए
जी हां 20 दिसंबर को बॉलीवुड के चर्चित पटौदी खानदान में एक नन्हा सा मेहमान आया था। सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने इस प्यारे से बच्चे का नाम प्यार से नाम तैमूर रखा है। हालांकि जब इस बच्चे का नाम तैमूर लोगों को पता चला तो काफी विरोध हुआ। तैमूर नाम का मजाक भी बना है। ऐसे में करीना तो नहीं लेकिन सैफ को काफी परेशान हो गए थे। उन्हें लग रहा था जब वह स्कूल जाएगा तब भी लोग उसके पीछे पड़े रहेंगे। कहीं लोग उसे नापसंद न करने लगे।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्चे
आप परेशान न हों

इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में किया है। सैफ का कहना है कि जब लोग तैमूर के नाम का विरोध कर रहे थे इस समय बेटी ने काफी सपोर्ट किया। उसने उन्हें समझाया कि आप परेशान न हों। लोग जिस योद्धा के नाम से उसे जोड़ रहे हैं उसका नाम तिमूर लंग था। जब कि इसका नाम तैमूर है। तिमूर लंग के बेटे का नाम तो शाहरुख था। कहा जाता है कि उसने भारत को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी तो लोगों को एक्टर शाहरुख खान के नाम से तो कोई प्रॉब्लम नहीं है।

शिल्पा शुक्ला, बॉलीवुड अभिनेत्री जिसने पाकिस्तानी फिल्म से करियर शुरू किया
बदलने का फैसला

वहीं इसके बाद भी वह खुद को नहीं समझा पा रहे थे। वह उसका नाम बदलने का फैसला ले चुके थे। ऐसे में करीना ने उन्हें समझाया और ऐसा करने से रोक दिया। करीना का कहना था कि लोग उन्हें एक मजबूत और बड़े फैसले के लिए जानते हैं। ऐसे में अगर वह बच्चे का नाम बदल देंगे तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इसलिए करीना तैमूर का नाम यही रहेगा। जिसके बाद सैफ ने बच्चे का नाम बदलने का विचार दिमाग से निकाल दिया। अब वह अपने बच्चे के नाम से काफी खुश हैं।

BMC इलेक्शन में वोट देने के बाद स्टार्स ने शेयर कीं ये ग्लैमरस सेल्फीज

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra