छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने मानगो के कुख्यात अपराधी राजा शर्मा पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगाया है। घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद राजा शर्मा उलीडीह थाना के शिवमंदिर लाइन रोड निवासी है। आशंका जताई जा रही है कि अगर वह जेल से बाहर आया तो मानगो में आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीसी अमित कुमार ने एसएसपी के प्रस्ताव पर राजा शर्मा पर सीसीए 2002 की धारा 12 (एक) व 12 (दो) के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल यह सीसीए 22 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। सरकार की हरी झंडी के बाद तीन महीने के लिए 9 अक्टूबर तक सीसीए प्रभावी रहेगा। राजा शर्मा पर हत्या, लूट, रंगदारी और चेन छिनतई के कई मुकदमे दर्ज हैं।

है आपराधिक इतिहास

राजा शर्मा ने 5 जनवरी 2015 को उलीडीह पंडित लाइन निवासी धर्मशीला देवी की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी साल एक अप्रैल को पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जहां अभी वह बंद है। 26 फरवरी 2016 को राजा शर्मा ने मानगो के गौड़ बस्ती निवासी शक्तिनाथ सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और शक्ति सिंह पर जानलेवा हमला किया था। राजा शर्मा का आपराधिक इतिहास 13 अप्रैल 2007 से माना जाता है जब उसने कुमार सिंह रोड स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी के घर के पास ओम प्रकाश दुबे को मारपीट कर सोने की चेन और रुपए लूटे थे। 25 अगस्त 2013 को उसने उलीडीह के ही आदिवासी हाई स्कूल के पीछे विजय लोहार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। 31 अगस्त 2014 को राजा शर्मा ने अपने साथी कुंदन और सैंकी यादव के साथ मिलकर टैंक रोड निवासी बिजेंद्र प्रसाद को रॉड से मारकर दस हजार रुपये लूट लिए थे।

अखिलेश गिरोह के मनोरंजन ने किया सरेंडर

अखिलेश गिरोह के मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू ने सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-13 प्रभाकर सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है। मनोरंजन सिंह, बंटी जायसवाल, अखिलेश सिंह सहित अन्य के खिलाफ अवैध हथियार रखने की प्राथमिकी साकची थाने दर्ज की गई थी। घटना वर्ष 2008 की है। साकची गुरुद्वारा बस्ती स्थित शेर सिंह का मकान अखिलेश के गुगरे ने किराये पर लिया था। उस मकान में लाखों रुपये के हथियार रखे गए थे। पुलिस को जब भनक लगी तो उसने शेर सिंह के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियारों को जाखिरा बरामद किया था। उस मामले में मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू फरार था। मनोरंजन के खिलाफ हत्या का भी मामला चल रहा है।

Posted By: Inextlive