बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय 44 साल की हो गई हैं। 1 नवम्बर 1973 को जन्‍मीं ऐश्‍वर्या आज पत‍ि अभ‍िषेक बच्‍चन और बेटी आराध्‍या के साथ एक हैप्‍पी लाइफ जी रही हैं। शायद इसील‍िए वह आज पर्दें पर कम दि‍खती हैं। ऐसे में अगर ऐश्‍वर्या राय की शादी से पहले की बात करें तो उस समय यह अपनी खूबसूरती और एक्‍ट‍िंग के साथ ही अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती थीं। यहां पढ़ें 44 की ऐश्‍वर्या के ये 4 अफेयर...


राजीव मूलचंदानी खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसी साल इनका नाम मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ जुड़ा था। ये दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते थे। इनको लेकर यह भी खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा होकर राजीव ने मनीषा कोईराला को छोड़ दिया था। राजीव मूलचंदानी 1990 के दशक में काफी फेमस मॉडल थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। विवेक ओबरॉय
इसके बाद एक बार फिर ऐश्वर्या का अफेयर 2003 में चर्चा में रहा। इस बार उनकी लवस्टोरी में एक्टर विवेक ओबरॉय का नाम शामिल था। ये दोनों जहां इस रिश्ते से खुश थे वहीं सलमान खान काफी नाराज थे। विवेक ने इसका खुलासा भी किया था कि और ऐश्वर्या के साथ उनकी नजदीकियों से सलमान खान उन्हें धमकियां दे रहे हैं। वक्त के साथ यह रिश्ता भी कुछ समय बाद टूट गया।

मणिकर्णिका : तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड क्वीन का नया अवतारBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra