आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी फिल्मों के चलते ही हमारे बॉलीवुड स्टार्स का फैन बेस इतना जबरदस्त बनता है। इस बात को अजय देवगन शायद दिल से मानते इसीलिए उन्होंने अपने फैन्स को इस दिन की शुभकामनायें दी हैं।

कानपुर। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने फैंस को हिंदी दिवस की शुभकामनायें दी हैं। वे ऐसे अकेले स्टार हैं जिसने ये बधाई दी है। अजय ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर का सहारा लिया है। 

हिंदी है हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा🙏🏻#हिंदी_दिवस

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 14, 2019

 
बेटे के जन्मदिन पर किया था इमोशनल पोस्ट
अजय देवगन सोशल माडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अपने बेटे युग के 9 साल का पूरा होने पर भी उन्होने उसे भावुक अंदाज़ में बर्थडे विश किया था।अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और बेटे युग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उसे बड़े होता देखना एक खुशी है, ये कभी ज्यादा नहीं हो सकती। इसके साथ गुरुद्वारे में हाथों में प्रसाद लेकर खड़े अजय और उनके बेटे युग की तस्वीर भी उन्होने साझा की थी।
आने वाली है नई फिल्म
अजय की हाल में फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आए थे इसके बाद जल्द ही उनकी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज होने वाली है।

Posted By: Molly Seth