समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके हेलीकॉप्टर को मुज्जफरनगर नगर के लिए रवाना नही होने दिया जा रहा है। अखिलेश ने यह जानकारी ट्वीट करके दी है। हालांकि आधे घंटे बाद अखिलेश ने फिर से ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर रवाना होने की इजाज़त मिल गयी है।

उत्तर प्रदेश (पीटीआई) | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।''

मुजफ्फरनगर में करने थे प्रचार कार्यक्रम
आज अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए जाना है।अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनका 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12:15 बजे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी।

मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022 आधे घंटे बाद उड़ान भरने की दी जानकारी
अखिलेश यादव ने आधे घंटे बाद एक ट्वीट में लिखा, ''सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।''

सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari