समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।


लखनऊ (पीटीआई)। अखिलेश आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। बुधवार को उन्होंने कहा था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने अपने संसदीय इलाके लोगों से बात करने के बाद किया है।मैनपुरी से सांसद हैं मुलायम सिंह यादवआशुतोष वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के अध्यक्ष मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस समय समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव संसद में मैनपुरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh