सपा नेता अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर महिला की हेल्पलाइन को निष्प्रभावी बनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से बचने के लिए ये दावा कर ही हे कि ये अपराध अपराधियों द्वारा नहीं किए गए हैं बल्कि आपसी विवाद में हो रहे हैं।


लखनऊ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को महिला के प्रति बढ़े अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर महिला हेल्पलाइन को निष्प्रभावी बनाने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते प्रदेश के लोगों के हितों को चोट पहुंचा रही है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की नाकाम भाजपा सरकार महिला-अपराधों में ये दिखाकर बच रही है कि ये आपसी संबंधों और रिश्तेदारों के बीच की घटनाएं हैं न कि अपराधियों द्वारा की गई हैं। सपा के समय की कारगर 1090 व यूपी 100 को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनता का हनन कर रही है। विपक्षी दलों द्वारा निशाना बनाया जा रहा
अखिलेश यादव की यह टिप्पणी तब आई जब हाथरस की घटना के मद्देनजर महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्य सरकार को विपक्षी दलों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि हाथरस में 14 सितंबर को 19 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के कोई संकेत नहीं मिलने के बाद उसको अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। पीड़िता ने उपचार के दाैरान करीब 15 दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद से इस मामले में कांग्रेस, सपा और बसपा समेत कई पार्टियां यूपी सरकार को घेर रही हैं।

Posted By: Shweta Mishra