समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना जन्मदिन परिवार संग लंदन में मनाएंगे। शुक्रवार को वह लंदन के लिए रवाना हो गए। उनका जन्मदिन एक जुलाई को है। प्रदेश में उनके समर्थकों ने भी कई कार्यक्रमों के साथ उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी है। इसके तहत वे हजरतगंज के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भंडारा लगाएंगे। हवन पूजन करेंगे और 56 भोग का प्रसाद चढ़ाएंगे। रक्तदान भी किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय पर 45 किलो का केक काटा जाएगा।


10:30 बजे कार्यक्रममुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया एक जुलाई को अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा। सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम पांच पौधे लगाएगा। अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन और राजनीतिक जीवन में सफलता के लिए प्रार्थना होगी। पार्टी मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम होगा। यहां केक काटा जाएगा। पार्टी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद लंदन में जन्मदिन मनाएंगे, वह शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गये। फल मिठाई वितरित होगी
जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी कार्यक्रम होंगे। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, महामंत्री मनीष सिंह की कमेटी एक जुलाई हजरतगंज चौराहा, दक्षिणमुखी हनुमान केमंदिर के बगल में जन्मदिन मनाएगी। सपा की युवा ब्रिगेड के नेताओं ने बताया कि अनाथालयों के बच्चों को भी फल मिठाई वितरित की जाएगी। बता दें कि सपा का अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव का पहली बार जन्मदिन पड़ रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने कभी भी समारोह पूर्वक जन्मदिन का आयोजन नहीं किया।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra