उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। भाजपा को 255 सीटें मिली हैं और योगी की फिर से सरकार बन रही है। वहीं सपा के खाते में 111 सीटें आई हैं। चुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान आया है।

लखनऊ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिणाम घोषित होने के बाद, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी में विश्वास पैदा करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस चुनाव में सपा की सीटें और वोट शेयर बढ़े हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में 111 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही जोकि 2017 से 47 सीटें ज्यादा हैं और वोट प्रतिशत में 32.06 प्रतिशत वृद्घि हुई।

वोट प्रतिशत बढ़ने पर किया धन्यवाद
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर कहा, "हमारी सीटों को ढाई गुना और वोट प्रतिशत को डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए यूपी के लोगों को दिल से धन्यवाद!"
उन्होंने आगे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया, भविष्य में और अधिक भयंकर प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा करते हुए कहा कि परिणामों ने साबित कर दिया है कि भाजपा की सीटें कम की जा सकती हैं।

उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!
हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022

भाजपा पर कसा तंज
यादव ने आगे ट्वीट किया, "हमने दिखाया है कि भाजपा की सीटें कम की जा सकती हैं। भाजपा की यह कमी बेरोकटोक जारी रहेगी। आधे से अधिक भ्रम दूर हो गया है, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा। जनहित के संघर्ष की जीत होगी!" भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल कर 41.29 फीसदी वोट शेयर हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 312 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari