अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का आज फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज की जाएगी।
By: Swati Pandey
Updated Date: Wed, 12 Sep 2018 05:54 PM (IST)
नई दिल्ली। 2019 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। इसी लिस्ट में शामिल है
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी। आज केसरी का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है।
21 मार्च 2019 को रिलीज होगी फिल्मफिल्म के पोस्टर को आज यानी 12 सितंबर को रिलीज करने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल 1897 में इसी तारीख को ही सारागढ़ी युद्ध हुआ था। 21 सिक्खों ने 10 हजार अफगानों से युद्ध किया था। फिल्म के पोस्टर को अक्षय कुमार ने शेयर किया है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज की जाएगी।
अक्षय ने ट्वीट कर शेयर किया फर्स्ट लुक
उन्होंने लिखा है कि सारागढ़ी दिवस पर आपके सामने है 'केसरी' का फर्स्ट लुक - हमारी तरफ से उन शहीदों को हमारा सादर नमन।
रजनीकांत के साथ 2.0 में आएंगे नजर
इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का टीजर गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है। इसमें अक्षय के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
ये भी पढ़ें: वुमन-सेंट्रिक मूवी में इस किरदार में नजर आ सकतीं हैं करीना Posted By: Swati Pandey